Skip to main content

Subscribe Us

728

महिलायें कैसे रखे खुद को स्वस्थ | how women keep themselves healthy

how women keep themselves healthy | How to be healthy and fit woman | How to be healthy and fit woman| health tips for women

how women keep themselves healthy :अच्छे स्वस्थ के लिए अच्छे भोजन का बहुत बड़ा योगदान होता है यानी अगर आप अच्छा स्वास्थ्य पाना चाहते हैं तो आपका भोजन अच्छा होना चाहिए | वहीं अगर आपका भोजन अच्छा नहीं है तो आपको काफी तरह की परशानियां आ सकती हैं आंकड़े बताते हैं कि भारतीय महिलाओं में आहार संबंधी गड़बड़ी के कारण पिछले कुछ वर्षों में कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा काफी बढ़ गया है|
how women keep themselves healthy
how women keep themselves healthy

जंक फूड के बढ़ते प्रचलन के कारन मोटापे की समस्‍या बढती जा रही है महिलाओ में मोटापे की समस्या बढती जा रही है क्योंकी महिलाए ज्यादातर घर सम्भालती हैं या वो अपनी स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं दे पाती|तो आज के लेख में हम आपको कुछ इस तरह के ऊपाय बताएंगे जिनसे आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा बना पाएंगे|

how women keep themselves healthy

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो चूंकि पुरुषों की तुलना में भारतीय महिलाओं में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम अधिक होता है, ऐसे में उन्हें आहार पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। भारतीय महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या काफी सामान्य है, यह भी आहार में विटामिन्स और फोलेट की कमी के कारण होता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को दैनिक आहार में किन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए|

हरी पत्तेदार सब्जियां

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सभी महिलाओं को दैनिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। आयरन और विटामिन्स से भरपूर पालक जैसी हरी पत्तेदार साग और सब्जियां शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचा सकती हैं। पत्तेदार साग मैग्नीशियम, विटामिन-के, विटामिन-सी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं जो आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करते हैं। महिलाओं में एनीमिया की समस्या काफी सामान्य होती है, पालक का सेवन आपको इससे बचा सकता है।

दूध और अन्य डेयरी उत्पाद

महिलाओं में समय के साथ हड्डियों की कमजोरी और इससे संबंधित गठिया जैसी अन्य समस्याओं का खतरा भी अधिक होता है। इससे बचाव के लिए रोजाना दूध और अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन अवश्य सुनिश्चित करें। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी-12 और राइबोफ्लेविन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आपकी हड्डियों, दांतों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करती है। दही में मौजूद 'प्रोबायोटिक्स' भोजन के अच्छे पाचन में मदद करने के साथ शरीर के सूजन को कम करता है और इम्युनिटी को बढ़ावा देता है। पनीर का सेवन प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

जरूर खाएं नट्स

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी महिलाओं को आहार में नट्स जरूर शामिल करने चाहिए। सूखे मेवे विटामिन, खनिजों और स्वस्थ वसा के पावरहाउस के रूप में जाने जाते हैं। ये आपकी हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं और याददाश्त को भी तेज करते हैं। बादाम जैसे मैग्नीशियम युक्त नट्स हड्डियों को मजबूत करने वाले खनिजों से भरे हुए हैं ,वहीं अखरोट में ओमेगा-3 फैट की अच्छी मात्रा होती है। हर दिन मुट्ठी भर नट्स खाएं, यह आदत संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकती है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कामकाज करने वाली महिलाओं के लिए 5 फिटनेस टिप्स

  women fitness 1 दिन भर सक्रिय रहें जितना हो सके अपने हाथों को एक लय में हिलाते हुए चलते-चलते बातें करें , हो सके तो बैठकों के दौरान खड़े रहें , अगर आपके पास टाइपिंग का काम ज्यादा नहीं है तो खड़े होकर काम करें। 2 अपने घर में पौष्टिक आहार रखें अगर आपको दिन भर खाने की आदत है , तो आपके स्वास्थ्य को कोई नुकसान पहुंचाए बिना , पौष्टिक आहार आपकी इस इच्छा को पूरी करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए , जीवनशैली की विभिन्न बीमारियों से स्वयं को दूर रखने के लिए अपने घर में पौष्टिक आहारों का भंड़ार मौजूद रखें। 3 एक प्रभावी व्यायाम पद्धति को तैयार करें अपनी सुविधा के अनुसार एक व्यायाम पद्धति का चयन करें। हो सके तो बल प्रशिक्षण का चयन करें , और सप्ताह में दो बार 20 मिनट के लिए इस व्यायाम को करें , या फिर सैर या दौड़ने जैसी क्रियाओं का चयन करें जो आपके पूरे शरीर को स्वस्थ बनाने में आपकी मदद करेंगी। also read गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप,जाने क्या-क्या हो सकती हैं परशानियां   4 किसी भी कार्य को अति ना करें महिलाओं को कोई भ...

best health tips for women in hindi | महिलाओं के लिए कुछ बेहतरीन स्वास्थ्य टिप्स

best health tips for women in hindi| Women Health Tips in Hindi| Health Tips in Hindi for girls Body दोस्तो जैसा की आप सब जानते हैं की आज कल भागदोड़ भरी लाइफ में महिला अपनी पूरी शक्ति से काम कर रही और पुरुष की बराबरी कर रही है लेकिन भागदोड़ में वो अपने लिए समय नहीं निकाल पाती| ऐसी बहुत सी समस्यायें होती हैं जिनपर महिलायें ध्यान नहीं देती और यही छोटी छोटी समस्याएं भविष्य में भयंकर रूप धारण कर लेती हैं। महिलायें अपने परिवारजनों का ध्यान तो रखती हैं परन्तु स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। best health tips for women in hindi  परिवार और प्रियजनों का ध्यान रखने के लिए महिलाओं को सर्वप्रथम स्वयं को स्वस्थ रखना होगा। यहाँ हमने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुडी कुछ महत्वपूर्ण और आसान हेल्थ टिप्स इन टिप्स की सहायता से वे अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव ला सकेंगी साथ ही सही आहार, व्यायाम और तनाव-राहत योजना भी आसानी से कर पायेंगी। आइये जानते हैं महिलाओं के लिए आसान स्वास्थ्य टिप्स (Women Health Tips in Hindi) क्या हैं Health Tips in Hindi for girls Body – महिलाओं के लिए कुछ स्वास्थ्य टिप्स एक महि...

Offers

728