Skip to main content

Subscribe Us

728

कामकाज करने वाली महिलाओं के लिए 5 फिटनेस टिप्स

 

women fitness
women fitness


1 दिन भर सक्रिय रहें

जितना हो सके अपने हाथों को एक लय में हिलाते हुए चलते-चलते बातें करें, हो सके तो बैठकों के दौरान खड़े रहें, अगर आपके पास टाइपिंग का काम ज्यादा नहीं है तो खड़े होकर काम करें।


2 अपने घर में पौष्टिक आहार रखें

अगर आपको दिन भर खाने की आदत है, तो आपके स्वास्थ्य को कोई नुकसान पहुंचाए बिना, पौष्टिक आहार आपकी इस इच्छा को पूरी करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए, जीवनशैली की विभिन्न बीमारियों से स्वयं को दूर रखने के लिए अपने घर में पौष्टिक आहारों का भंड़ार मौजूद रखें।

3 एक प्रभावी व्यायाम पद्धति को तैयार करें

अपनी सुविधा के अनुसार एक व्यायाम पद्धति का चयन करें। हो सके तो बल प्रशिक्षण का चयन करें, और सप्ताह में दो बार 20 मिनट के लिए इस व्यायाम को करें, या फिर सैर या दौड़ने जैसी क्रियाओं का चयन करें जो आपके पूरे शरीर को स्वस्थ बनाने में आपकी मदद करेंगी।

also read

गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप,जाने क्या-क्या हो सकती हैं परशानियां


 4 किसी भी कार्य को अति ना करें

महिलाओं को कोई भी फिटनेस प्रशिक्षण एक घंटे से अधिक समय के लिए नहीं करना चाहिए। इसलिए, किसी भी प्रकार के व्यायाम को अधिक समय के लिए ना करें क्योंकि ज्यादा व्यायाम या जिम में बिताया गया अधिक समय आपको पूरी तरह से थका देगा।

5 जॉब की थकावट को भगाएं

एक रबर बैंड़ या बालों को बांधने वाली बैंड़ लें। अब पीड़ा से भरे हाथ की सारी पांचों उंगलियों को छूएं, और इन्हें एक दूसरे के निकट लाएं। अब इन पांचों उंगलियों को रबर बैंड़ या बालों को बांधने वाली बैंड़ से बांधें और इन्हें जितना हो सके एक दूसरे से दूर खींचें। जैसे एक दूसरे से अलग की जा रही हों। जब कभी आपके पास समय हो इस क्रिया को करें- ईमेल के बीच, घर में टीवी देखते समय, या गाड़ी चलाते वक्त। यह आपकी उंगलियों तथा हाथों को आराम देकर शरीर से तनाव को दूर भगा देगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

best health tips for women in hindi | महिलाओं के लिए कुछ बेहतरीन स्वास्थ्य टिप्स

best health tips for women in hindi| Women Health Tips in Hindi| Health Tips in Hindi for girls Body दोस्तो जैसा की आप सब जानते हैं की आज कल भागदोड़ भरी लाइफ में महिला अपनी पूरी शक्ति से काम कर रही और पुरुष की बराबरी कर रही है लेकिन भागदोड़ में वो अपने लिए समय नहीं निकाल पाती| ऐसी बहुत सी समस्यायें होती हैं जिनपर महिलायें ध्यान नहीं देती और यही छोटी छोटी समस्याएं भविष्य में भयंकर रूप धारण कर लेती हैं। महिलायें अपने परिवारजनों का ध्यान तो रखती हैं परन्तु स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। best health tips for women in hindi  परिवार और प्रियजनों का ध्यान रखने के लिए महिलाओं को सर्वप्रथम स्वयं को स्वस्थ रखना होगा। यहाँ हमने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुडी कुछ महत्वपूर्ण और आसान हेल्थ टिप्स इन टिप्स की सहायता से वे अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव ला सकेंगी साथ ही सही आहार, व्यायाम और तनाव-राहत योजना भी आसानी से कर पायेंगी। आइये जानते हैं महिलाओं के लिए आसान स्वास्थ्य टिप्स (Women Health Tips in Hindi) क्या हैं Health Tips in Hindi for girls Body – महिलाओं के लिए कुछ स्वास्थ्य टिप्स एक महि...

Offers

728